Wednesday, 29 November 2017

ना जाने ये जिंदगी क्यूं रुठ गयी है!

ना जाने ये जिंदगी क्यूं रुठ गयी है,
जिने की उम्मिद कही तुट  गयी है!

अब सुबह के बाद तो सिधा रात होती है,
दोस्तो से भी अब सोशल मिडीया पे ही बात होती है,
दोस्ती के नाम की चाय भी अब थंडी हुइ है,
ना जाने ये जिंदगी क्यूं रुठ गयी है!

अब जब गिरते है तब खुद संभलना होता है,
गलतीयों मे ना अब किसीका साथ होता है,
लोगो के साथ होते भी अब ये जिंदगी अकेली हुयी है,
ना जाने ये जिंदगी क्यूं रुठ गयी है!

बेहेते पानी मे छोडी कश्तीया अब डुब गयी है,
कागज के जहाज उडाने वाली हवा भी तो थम गइ है,
बचपन की वो यारी भी तो छुट गइ है,
ना जाने ये जिंदगी क्यूं रुठ गइ है!

मांगता हू भगवान से वो पुराने पल वापस देना,
बोहोत मुश्किल है यार इन दोस्तो के बिना जिना,
पर फिरसे मिलने की उम्मिद भी तो अब तुट गइ है,
ना जाने ये जिंदगी क्यूं रुठ गइ है!