माना ये जिंदगी कुछ अजीब सी है,
पर जैसे भी है तुम हसना सिखो,
काश ये तुम्हे मुकाम तक ना पहुंचाये,
पर तुम खुशीयों के पल समेटना सिखो!
उंची शिखर पर तुम चढ जाओ,
या फिर किसी ढालसे फिसल जाओ,
जिंदगी के हर पल को जिना सिखो,
खुशीयों के पल तुम समेटना सिखो!
भागते भागते कभी थक जाओगे,
चलते चलते ही रुक जाओगे,
कभी रुककर सांस भी लेना सिखो
खुशींयो के पल तुम समेटना सिखो!
जिंदगी काफी लंबी है,
कभी जितोगे तो कभी हार जाओगे,
हसते हुये हर हार को भुलना सिखो,
खुशीयों के पल तुम समेटना सिखो!