Saturday, 8 December 2018

मेरी दिलरुबा मेरे जिंदगी के धागे बुनने आयी है!

वो आयी है बारिश सी सबको खुशी देते हुए,
बहती है समंदर सी सबको साथ लेते हुए,
एक प्यारीसी मुस्कान ने उसके मेरी जिंदगी सजाइ है,
मेरी दिलरुबा मेरे जिंदगी के धागे बुनने आयी है!

उसके आंखो की चमक कुछ कह जाती है,
हर पल खुशी से कैसे जिये ये बतलाती है,
उसके चेहरे की हंसी ने एक प्यारी सी महफील जमायी है,
मेरी दिलरुबा मेरे जिंदगी के धागे बुनने आयी है!

जब भी देखता हूं वो प्यारी शक्ल हर दर्द भुल जाता हूं,
प्यार से वो हस देती है और मै खुशी से खिल उठता हूं,
उसके आने से घर मे खुशहाली आइ है,
मेरी दिलरुबा मेरे जिंदगी के धागे बुनने आयी है!