चल हो गया फैसला कुछ केहना ही नही,
तू हो या ना हो मगर फिर भी मै जिउंगा सही!
जो भी तुने किया या शायद जो मै समझा खुदा को भी शायद मंजुर यही,
तू मेरे बिना जी पायेगी या नही ये तो पता नही मगर फिर भी मै जिउंगा सही!
आज भी याद है वो साथ गुजारी यादे,
आज भी याद है मुझे वो बिती हुयी बाते,
पर आज सामने देख कर भी हम एक दुसरे को जानते तक नही,
तू मेरे बिना जी पायेगी या नही ये तो पता नही मगर फिर भी मै जिउंगा सही!
शायद कुछ मजबूरी ही होगी जो चली गयी तू मुझे छोडकर,
क्या ही गिले शिकवे रख लूं तुमसे मै दुर होकर,
क्यूं तुझे दोष दूं जब हमारा मिलना भगवान को मंजुर ही नही,
तू मेरे बिना जी पायेगी या नही ये तो पता नही मगर फिर भी मै जिउंगा सही!
मैने तो तेरी हर अदा से प्यार किया था,
तुने हर पल साथ निभाने का वादा जो किया था,
पता नही वो पल आज दिल मे थम सा गया है कही,
तू मेरे बिना जी पायेगी या नही ये तो पता नही मगर फिर भी मै जिउंगा सही!
सच केहता हुंन तुझसे मुझे कभी याद ना करना,
अपने रास्ते शायद मिल जाये पर कभी पेहचान ना दिखाना,
डर है तेरे बारे मे फिर सोचने से मजबूर ना हो जाउं कही,
तू मेरे बिना जी पायेगी या नही ये तो पता नही मगर फिर भी मै जिउंगा सही!
- ईशान
No comments:
Post a Comment