Tuesday, 28 June 2022

पुराने यार फिरसे मिल गये है !

ये बचपना जो ये अपना था,तो क्युं इस कदर खो गया,
जिवन की इस लम्बी रेस मे कांहां मै ये खो गया !
बचपन के वो दिन क्या हमे अब वापस मिल सकते है,
उन पुरानी गलीयों मे क्या हम फिर खेल सकते है !

जब खुद को ये सवाल पुछा तो जवाब मे हां मिला,
जब पुछा पुराने दोस्तो से तो बेशक उनका साथ मिला !
जब देखा हमने जाकर तो गलियां भी इन्तजार मे थी,
दोस्ती के हर ईन लम्हो को कैद करने के फिराक मे थी !

अब हम जाकर उन गलियों मे फिरसे खुब खेलते है,
रोज जमकर उन घरों के शिशे फिरसे फोडतें है !
हर एक के दिल मे अब खुशी के फुल खिल गये है,
उन गलियों मे वो पुराने यार फिरसे मिल गये है !

No comments:

Post a Comment