ख्वाहिशो से भरी है ये दुनीया,
जिसने तुम्हे बनाया उसका खयाल कहां,
हर जरुरत पे उसे पुकारा जाता है,
कोइ सोचता नही बादमे वो हैं कहां!
उसके बिना ये दुनीया कुछ नही,
उसका साया ही सबकुछ है,
सच्चे दिल से उसे याद करना,
वो हर एक के साथ है!
तेरे आने से ही होती है सुबह,
शाम का साया भी तू है,
तू ही है वो दिन का उजाला
शांत सी रात भी तू ही है!
जिसकी जुबान पर तेरा हक है,
उसकी जुबान पे तेरी ही चर्चा होगी,
तू सिर्फ तेरा हाथ किसीके सर पे रख दे,
जिंदगी उस शक्स की स्वर्ग होगी!
बस एक चिज मांगता हु खुदा तुझसे,
खुदमे मुझे तू समा लेना,
जिंदगी भर तेरा साथ हो,
तो फिर जिंदगी का क्या केहेना!
No comments:
Post a Comment