Saturday, 20 January 2018

जिंदगी अपनी मै जिउंगा फिर बडी शान से!

काश मे गाने की धुन हो जाउ,
गाने के बोलो के साथ लोगोंके दिल छू जाउ,
फिर सारी दुनीया सुनेगी मुझे सच्चे दिलसे,
जिंदगी अपनी मै जिउंगा फिर बडी शान से!

मै समुंदर के पानी का बुंद बन जाउ,
चारो तरफ समुंदर हो और मै बेहेता जाउ,
फिर कोई ना रोकेगा मुझे बेफिक्र बेहेने से,
जिंदगी अपनी मै जिउंगा फिर बडे शान से!

मै जिंदगी का एक हसीन लम्हा बन जाउ,
लोगो की जिंदगी मे खुशीयाली लाउ,
फिर हर शक्स मेरी राह देखेगा सच्चे लगन से,
जिंदगी अपनी मै जिउंगा फिर बडे शान से!

No comments:

Post a Comment