कामयाबी पाने की चक्कर मे खुद के ख्वाबों से ही मुकर गया,
सोचा उसने भी बोहोत था एक दिन आसमां को चुम लुंगा,
पर चलते चलते हीं बेचारा जमीं पर ही फिसल गया!
काश उसे ये जिंदगी का शतरंज ठीक से समज आया होता,
खेल गया जो एक गलत चाल वो उसे सही से पलट पाता,
हर एक गलत चाल से खेल उसके हात से फिसलता गया,
चलते चलते ही बेचारा जमीं पर ही फिसल गया!
सोचा था जो उसने जिंदगी मे बस उसे हासील करना था,
हर एक मोड पर उसे बस खुद का साथ ना छोडना था,
पर गलतीयों का बोझ उसके सपनों को घसीटता चला गया,
और फिर चलते चलते बेचारा जमीं पर ही फिसल गया!
No comments:
Post a Comment