अजनबी था मै या उसने मुझे जानना नहीं चाहा,
क्या सिर्फ दो दिन कि ही मुलाकात थी हमारी या उसने कभी पेहेचानना नहीं चाहा,
चाहाता तो रोक सकता था मै उसे दूर जाने से शायद,
पर वो इस तरह चली गयी कि फिर मैने रोकना नहीं चाहा!
काश मै ही उसे रोक लेता मुझसे दूर जाने से,
शायद रोक पाता उसे इस तरह अंजान होने से,
संभव था कि कुछ बातोंसे मै उसे रोक पाता,
पर वो इस तरह चली गयी कि फिर मैने रोकना नहीं चाहा!
अब तो मन भी नहीं करता फिरसे बात कर लू,
जो बिखर गया है उसे फिरसे समेट लू,
शायद रोक लेता मै इस कदर प्यार का तूट जाना,
पर वो इस तरह चली गयी कि फिर मैने रोकना नहीं चाहा!
No comments:
Post a Comment