Wednesday, 14 February 2024

दोस्ती के किस्से !

एक दोस्त था दिल के बडा करीब था,
हसता था मै कभी, तो बिना वजह खुद भी हस दिया करता था,
दुनिया जानती थी हमे हमारी यारी के लिये,
पर सच बताउ तो वो मेरे जिगर का तुकडा था !

याद नही अब कब, कहां और कैसे मिले थे,
पर मिलते ही जन्मो का रिश्ता बन गया,
बस शुक्रगूजार हूं खुदा का इस तौफे के लिये,
मेरे सुख और दुखः बांटने के लिये मुझे साथी जो मिल गया !

शायद याद होगी वो तुझे अपनी हरकते, 
रातों बाते करते हुये ली थी जो करवटें, 
गाडी मे तेल खतम होने तक घुमा करते थे,
सुबह अंधेरे मे चामूंडी चढा करते थे !

फिर अचानक जिंदगी मे एक ऐसा मोड आया,
यादो से भरी इस दोस्ती को मैने तुटा हुआ पाया,
साथ रेहने वाले दोस्तो की, अब बात भी बंद हुई थी,
क्या अपने दोस्ती की याद से तेरी भी आंखे नम हुई थी!

फिर उस दिन जिंदगी मे फिरसे उजाला आया,
मैने खुद्द को फिरसे तेरे गले लगके हसता हुआ पाया,
उस दिन मैने देखा खुदा भी बडा खुश था,
क्यूं ना हो, फिरसे अपने दोस्ती का मेला जो लगा था!

बता रहा हूं तुझे ये नौटंकी फिर मत कर, 
वरना बहोत मार खायेगा,
दोस्ती ही नही रेहेगी तो लोगों को किस्से क्या खाक सुनायेगा!


No comments:

Post a Comment