बेटे की याद मे मैने उसे पल पल रोता पाया था,
भगवान से प्रार्थना कर उसने उम्मीद का बिज बोया था,
पर आज मैने उसकी आखों मे खुशी का समुंदर पाया है,
आज उसका सरहद पार से फोन जो आया है!
उसने भी उससे बेइम्तीहा मोहोब्बत की थी,
उसके जाने के बाद वो भी याद मे तडपते हुये रोइ थी,
पर आज उसके चेहरे पे मैने फिर वही पुरानी मुस्कान को पाया है,
आज उसका सरहद पार से फोन जो आया है!
उसकी याद ने तो उसे भी बोहोत सताया था,
परीवार को संभालते वक्त वो फुट फुट कर रोया था,
आज अपने बेटे की आवाज सुनकर उसका दिल भर आया है,
आज उसका सरहद पार से फोन जो आया है!
इन सब के साथ मैने भी तो अपना भाई खोया था,
परीवार को इस तरह तूटता देखकर मै भी बोहोत रोया था,
पर आज सबको खुश देखकर मेरा दिल भर आया है,
आज उसका सरहद पार से फोन जो आया है!
No comments:
Post a Comment