तेरे इन प्यारे कदमो के साथ घरमे खुशीयां आयी है,
पापा शब्द के साथ तुने थामी है मेरी ये उंगली,
सच कहूं धरती पर ही मैने जन्नत पायी है!
अब तो तेरे आवाज से ही हो जाती है सुबह,
हर पल का आगाज भी अब तू ही है,
तेरे हर शब्द मे छुपा है अब मेरे खुशी का राज,
मेरे जिंदगी की हर सांस भी अब तू ही है!
याद है मुझे वो सारे दिन, और तेरी नटखट श्यामे भी याद है,
मेरे इस प्यारे चिडीयां की, हर वो बात मुझे याद है,
अब भी याद है वो दिन, जब तेरे जुबां पर पेहेला शब्द आया था,
पापा शब्द की गुंज से पुरा घर जगमगाया था !
अब तो मेरे चिडीयां के पंख निकल आये है,
उसे उंचा उडता देख, मैने स्वर्ग के द्वार खुले पाये है,
तेरे घर वापस आने से, घर मे आज रौनक आयी है,
सच केहेता हूं आज धरती पर मैने जन्नत पायी है!
- ईशान
No comments:
Post a Comment