Saturday, 16 September 2023

कर बैठा हूं मै तुझसे ये बेइम्तीहा प्यार !

दिल की तमन्ना है ये, या है कोई एहसास, 
ये दिल मेरा अब शायद नही रहा मेरे पास,
पता तो नही है, पर क्या शायद यही होता है प्यार?
लगता है कर बैठा हूं मै, अब तेरे दिल से इकरार!

देखा था जिस दिन तुझे उस चौराहे पर,
खुद ही पर से काबू खो बैठा हूं मेरे यार,
बस तेरे नाम के नग्मे गाता रेहेता हुं अब,
शायद हो गया है तुझसे ये इश्क वाला प्यार !

सिर्फ तेरे नाम से ही शर्मा जाता हूं अब मै,
तेरे दिल मे ही घर बसा लेता हूं कई बार,
प्यारी सी ये मुस्कान जब खिलती है तेरे चेहरे पे,
उस पल ये दिल मैं खो बैठता हूं हर बार!

काफी सोचा इस दिल ने कैसे बताऊ ये दिल की बात,
डर था ये दिल मे, शायद छोड देगी तू मेरा साथ,
पर कब तक छुपाऊ दिल मे ये राज मेरे यार,
कर बैठा हूं मै तुझसे ये बेइम्तीहा प्यार !




No comments:

Post a Comment