Monday, 5 March 2018

आज मेरे घर मे अंधेरे की शामत आइ है!

जिंदगी मे कभी सोचा नही था पर आज वो घडी आइ है,
मैने जिंदगी अपने मर्जी से जिने की सजा पाइ है,
सारी दुनीया आज खुशी से खिल उठी है,
पर मेरे घर मे अंधेरे की शामत आइ है!

जिंदगी खुद की मर्जी से जिता था,
दुःख हो या सुख बस जम के पिता था,
उसी जाम के कारण आज जिंदगी से फारकत पायी है,
आज मेरे घर मे अंधेरे की शामत आइ है!

सुबह हो या शाम सिर्फ सिगारेट चलता था,
साथ ही साथ उसके धुवे मे मै भी जलता था,
उसी धुवे ने आज मेरी अस्थीयां सजाइ है,
आज मेरे घर मे अंधेरे की शामत आइ है!

प्रार्थना करता हूं तुम सब से, इस मायाजाल से दुर रेहेना,
बस कुछ पल की खुशी के लिये जिंदगी से मूंह मत मोड लेना,
सब खतम होने के बाद मुझे आज ये अकल आइ है,
पर क्या करे आज मेरे घर मे अंधेरे की शामत आइ है!

-ईशान

No comments:

Post a Comment