Wednesday, 14 March 2018

उसकी प्यार मे पागल दिवाना सा था!

देखे तो वैसे मै सयाना सा था,
पर उसकी प्यार मे पागल दिवाना सा था,
उसकी एक नजर ने मुझे घायल कर दिया,
उसके चेहरे का नुर बडा प्यारा सा था!

उसके नैन नक्ष कुछ ज्यादा ही तिखे थे,
गालो का रंग गुलाब सा था,
देखते ही देखते मेरा दिल चुरा गयी,
उसके सामने मै हारा सा था!

उसके चेहरे पर लहराती वो जुल्फोकी लटाये,
उसके गोरे चेहरे पर बिखरती उसकी अदाये,
उसके इसी चेहरे का तो मै दिवाना सा था,
देखो तो वैसे मै सयाना सा था, पर उसके प्यार मे पागल दिवाना सा था!

No comments:

Post a Comment