कभी खुशी है तो कभी गम का साया है,
दिल छोटा ना कर मेरे ए दोस्त,
गम को भुल जा अभी तो खुशी का टाइम आया है!
खुशी की बात ही कुछ और है जनाब,
जब मेरे साथ तेरा ये दोस्ती का साया है,
साथ देने का वादा जो किया था तुने मुझसे,
आजतक तो तुने ये बडे अच्छे से निभाया है!
सोच भी नही सकता अपने ये दोस्ती मे दरार,
इस दोस्ती ने मेरा हर दर्द जो भुलाया है,
ये तो भगवान की ही मेहेर है मुझपर,
उन्होने ऐसा यार जो मुझे दिलाया है!
- ईशान
No comments:
Post a Comment